Sat 13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम 12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम

सुचना

कुर्मियों की बातें : क्रांतिपुरुष यदुनाथ सिंह पटेल ने 'तू जमाना बदल' नारा पहली बार कब लगाया?

राजेश पटेल

 मिर्जापुर जनपद की चुनार विधानसभा से लगातार चार बार विधायक चुने गए आजाद भारत के सबसे बड़े क्रांतिकारी श्रद्धेय यदुनाथ सिंह ने पूरे पूर्वांचल में एक नया नारा दिया-तू जमाना बदल। पढ़ने या बोलने में यह जितना आसान है, उतनी ही मुश्किल घड़ी में यदुनाथ सिंह ने लगाया। इनको रामनगर का किला व इससे निकलने वाली राजा की सवारी कभी रास नहीं आई। कहते थे कि अब राजतंत्र समाप्त हो गया है। लोकतंत्र है। लोकतंत्र में राजा जनता होती है। शेष सब सेवक। फिर राजसी ठाट-बाट और शान-ओ-शौकत के साथ पूर्व काशी नरेश की सवारी निकालने का कोई मतलब नहीं है।कतंत्र में कोई हाथी पर बैठकर रामलीला देखे, कोई जमीन पर। यह तो सरासर अन्याय है। यह तो राजतंत्र को पोसने जैसा है। राज्य छीन लिया गया, लेकिन राजसी ऐंठन गई नहीं। अभी भी काशी नरेश को अपनी जय कहलाना पसंद है। यह घोर आश्चर्य है। इसका तो हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। फिर शुरू हो गया राजतंत्र का विरोध। 

काशी के पास रामनगर में पूरे अश्विन मास रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस रामलीला की खासियत यह है कि कथानक के आधार पर इसका स्थान बदलता रहता है। इसके लिए रामनगर की सीमा में लंका, अयोध्या, जनकपुरी, अशोक वाटिका आदि स्थान बने हैं। सभी स्थानों पर इतनी जगह है कि हजारों लोग एक साथ बैठकर रामलीला का आनंद ले सकते हैं। इस पर आज भी आधुनिकता का साया नहीं है। विद्युत रौशनी व साउंड सिस्टम का प्रयोग अभी भी नहीं किया जाता। बहुत ही जीवंत रामलीला होती है। इसके कई कारण हैं। जैसे वनवास के बाद राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले पात्र भरत व शत्रुघ्न की भूमिका निभाने वाले पात्रों से नहीं मिलते। इनकी मुलाकात तभी होती है, जब लंका पर विजय प्राप्त कर राम अनुज लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ अयोध्या लौटते हैं। अन्य कारण भी हैं, जिनकी बदौलत यह रामलीला आज भी जीवंत ही नजर आती है।

रामलीला तभी शुरू होती है, जब काशी नरेश, अब उनके परिजन मंचन स्थल पर पहुंच जाते हैं। पूरे अश्विन माह रोज शाम को राजा की सवारी पूरे राजसी ठाट-बाट से किले के अंदर से निकलती है। शहर से होकर रामलीला स्थल तक जाती है। फिर वहां हाथी पर बैठकर पूरी रामलीला देखते हैं। आरती के बाद ही वापस लौटते हैं। आने और जाने के समय रास्ते में उनके सम्मान में जनता हर-हर महादेव के नारे आज भी लगाती है। 

यदुनाथ सिंह को इसी राजसी ठाट-बाट से चिढ़ थी। जब राजा की सवारी गुजरती है तो संबंधित मार्ग पर यातायात रोक दिया जाता है। घटना 1982 की है। तब तक ये चुनार से विधायक चुन लिए गए थे। भरत मिलाप की रामलीला थी। इस दिन परंपरा के अनुसार यदुनाथ सिंह ने अब्दुल सत्तार, शमीम अहमद मिल्की, दौलत सिंह (मास्टर), विश्वकांत ओझा, शमीम अहमद देवलासी, रामदेव बिंद सहित कई लोगों के साथ रतनबाग तालाब के किनारे बाटी-चोखा, दाल, सब्जी और चावल आदि बनवाया। पोखरा में स्नान करके भोजन किया। फिर रामलीला देखने के लिए चौक की ओर चल पड़े। उस समय वे टेकर (एक तरह की जीप) से थे। 

जा की सवारी निकलने का समय हो चुका था, सो वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। पंचवटी में इनको पुलिस वालों ने रोका तो कहा कि जब राजा की सवारी आ सकती है तो मेरी क्यों नहीं। आज का राजा मैं हूं। जनता ने मुझे चुना है। बहस के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा। एक दारोगा व यातायात सिपाही की टोपी छीन ली। इसके बाद कुछ साथी किला के पास स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा के पास चाय पीने चले गए। कुछ इधर-उधर घूमने। 

एक दारोगा तथा दो सिपाहियों की पिटाई और उनकी टोपी छीन लिए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इन लोगों की तलाश शुरू हो गई। चाय की दुकान पर यदुनाथ सिंह, अब्दुल सत्तार और रामदेव बिंद मिल गए। सभी को वहां से घसीटते, मारते-पीटते थाना में ले जाया गया। अन्य साथी जो जहां थे, वहीं से भूमिगत हो गए। थाना में भी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय (लवेट) भेजा गया। पुलिसवाले चाहते थे कि अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल जाए तो जेल भेजा जाए, लेकिन वहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवस्थी ने साफ कह दिया कि अभी इनकी स्थिति ठीक नहीं है। कुछ भी हो सकता है। पुलिसवालों ने दबाव बनाया तो डॉ. अवस्थी ने साफ कह दिया कि फिर इनके मरने की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। इस पर पुलिसवाले बैकफुट पर आ गए।

कुछ दिन के बाद स्वास्थ्य ठीक होने पर जेल भेजा गया। चौकाघाट जेल से जमानत पर जब छूटे तो वहीं चौराहे पर अपना अंगूठा चीरकर अब्दुल सत्तार, रामदेव बिंद सहित अन्य सभी साथियों के माथे पर अपने खून का तिलक लगाकर कहा कि 'तू जमाना बदल'।

बाद में यह नारा बहुत ही प्रचलित हुआ। लखनऊ के अपने विधायक निवास दारुलसफा के ए ब्लॉक में 166 नंबर कक्ष के बाहर दीवार पर सीमेंट से भी लिखवाया-तू जमाना बदल।

Tags :

varanasi

mirzapur

chunar

yadunath singh

tu jamana badal

ramnagar ki ramleela

kashi

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन