Sat 13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम 12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम

सुचना

पटेल स्मारक वाराणसी की प्रबंध समिति का चुनाव : राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

Patelon ki Baaten

Tue, Apr 14, 2026

वाराणसी। पटेल स्मारक वाराणसी के कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 256 सदस्यों में से 234 सदस्यों के मतदान में भाग लिया जो चुनाव के प्रति लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है। इस चुनाव में कुल 32 कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया। इसके उपरांत प्रबंध समिति के पदाधिकारी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह व सहयोगी के रूप में धीरज कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न कराया गया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राणा प्रताप सिंह को 24 मत प्राप्त हुए, जबकि विनोद कुमार सिंह को 4 मत मिले। इस प्रकार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मंत्री पद के लिए अजय कुमार सिंह को 25 मत प्राप्त हुए जबकि श्रीमती गीता सिंह को चार मतों से ही संतोष करना पड़ा। साथ ही उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, जिसमें नवल किशोर सिंह, राधेश्याम सिंह, डॉक्टर आदित्य सिंह व पारसनाथ सिंह को चुना गया। 4 सह मंत्री का भी चुनाव किया गया। कोषाध्यक्ष के लिए रामआसरे सिंह का निर्वाचन निर्विरोध हुआ तथा ऑडिटर के लिए सुभाष चंद्र सिंह, अभिमन्यु का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

बताया जाता है कि इस चुनाव में नवल किशोर सिंह, मनोज कुमार, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, ऋषिकेश सिंह, राम लखन सिंह, पूरे लगन के साथ अपने-अपने मतदाताओं पर पूरी निगाह रखे हुए थे। संस्था के निर्वाचित अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से निर्वाचित सभी सदस्यों व निर्वाचन अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए पटेल स्मारक को आगे बढ़ते हुए अच्छे रूप में विकसित करने की बात कही।

Tags :

varanasi

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन