समाजसेवा को सम्मान : गुजरात में शालिनी सिंह पटेल को सरदार पटेल नेशनल अवार्ड
Patelon ki Baaten
Tue, Dec 16, 2025
आनंद (करमसद)। देशभर में सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और जमीनी संघर्षों में सक्रिय भूमिका निभा रहीं शालिनी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड प्रभारी, को “सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल गार्ड अवार्ड 2025” (नेशनल अवार्ड) से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित नेशनल अवार्ड The Sardar Mission एवं Sardar Patel Research Center द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं स्मृति दिवस के अवसर पर गुजरात के करमसद स्थित सरदार हाउस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।
इस नेशनल अवार्ड समारोह में शालिनी सिंह पटेल को यह सम्मान चिराग भाई पटेल द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, युवा प्रतिनिधि, महिला संगठन, श्रमिक संघों के पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि शालिनी सिंह पटेल ने बुंदेलखंड जैसे संवेदनशील क्षेत्र से निकलकर पूरे देश में महिलाओं, युवाओं, मजदूरों, किसानों, दिव्यांगजनों और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है।वक्ताओं ने यह भी कहा कि शालिनी सिंह पटेल का कार्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय मंच तक प्रभावी हस्तक्षेप किया है। उनके प्रयासों से कई मामलों में प्रशासनिक संवेदनशीलता बढ़ी और जरूरतमंद लोगों को राहत मिली।
नेशनल अवार्ड ग्रहण करते हुए अपने वक्तव्य में शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस नेशनल अवार्ड को अपने बड़े भाई, अपनी माँ और अपने स्वर्गीय पिता जी को समर्पित करती हैं, जिनके संस्कार और संघर्ष उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन पत्रकार साथियों, युवाओं, मजदूरों, महिलाओं, किसानों और दिव्यांगजनों को भी समर्पित है, जिनकी आवाज को उन्होंने हर मंच पर उठाया।
साथ ही उन्होंने कहा कि यह नेशनल अवार्ड उनके पिता तुल्य अभिभावक आदरणीय नीतीश कुमार जी और श्रवण कुमार जी को भी समर्पित है, जिनके मार्गदर्शन से उन्हें समाज सेवा और जनसेवा की दिशा मिली। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के एक भारत, सशक्त भारत के विचारों से प्रेरित होकर वह आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ देशव्यापी स्तर पर समाज सेवा का कार्य जारी रखेंगी।
Tags :
gujrat
anad
karamsad
The Sardar Mission
Sardar Patel Research Center
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन