Sat 13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम 12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम

सुचना

अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2026 “पहचान के साथ सम्मान" कार्यक्रम आयोजित

Patelon ki Baaten

Mon, Mar 9, 2026

इटावा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा इटावा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन साईं उत्सव गार्डन में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लताऋषि चंद्राकर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा एवं डॉ. मीनाक्षी करवाल प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ मीरा निरंजन प्रदेश महासचिव महिला अभाकूक्षम उत्तर प्रदेश डॉ. स्नेहलता उमराव, कविता वर्मा , दीपांजलि वर्मा, एवं मीना वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम राजस्थानी नृत्य घूमर समाज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। समाज की महिलाओं को, एवं अन्य समाज की ऐसी महिलाओं को जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है तथा कानपुर, झांसी आदि से पधारी लगभग एक सैकड़ा महिलाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा बीच बीच में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया जाता रहा।

सम्मानित किए जाने के लिए चार प्रकार की श्रेणी बनाई गई थी। ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड, आइकॉनिक विमेन लीडरशिप अवॉर्ड , इंस्पिरेशनल विमेन अवॉर्ड , आयरन लेडी अवॉर्ड और वॉक फॉर द कॉस जैसी कैटेगरीज रखी गईं। कार्यक्रम के बीच में मीरा निरंजन, डॉ. मीनाक्षी करवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को एक सुंदर मैसेज से संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सी ओ सिटी आयुषी सिंह ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा हेतु कानून एवं किस प्रकार पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है एवं मिशन शक्ति क्या है , जानकारी दी । एस एच ओ निर्मला कुमारी महिला थाना अपनी महिला टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहीं । श्रीमती सौम्या ने क्लासिकल म्यूजिक पर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि लताऋषि चंद्राकर ने महिलाओं को अपने स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भरता के लिए बहुत सुंदर संदेश दिया। निर्मला जायसवाल, नमिता तिवारी, रीना राठौर, रश्मि यादव , राजश्री वर्मा , श्रद्धा पटेल, रेणुबाला , सुची पांडे, डॉ. किटी वाधवन, खुशबू पाठक आदि अन्य महिलाओं को प्रतीक चिन्ह , प्रशस्ति पत्र , मेडल एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. स्नेहलता उमराव एवं श्री श्रीकृष्ण वर्मा ने किया। अंत में सोमिका वर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की संयोजिका ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी टीम मेंबर्स का धन्यवाद किया।

Tags :

international-womens-day

itava

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन