Wed 18 Mar 2026
Breaking News Exclusive
चुनार में 15 राज्यों से आए लोगों की मौजूदगी में अभाकुक्ष महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कर्मयोगी योद्धा थे आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरचंद पटेल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2026 “पहचान के साथ सम्मान" कार्यक्रम आयोजित विरह नहीं, राजनीतिक विश्वासघात की दास्तान है यह भारतीय कुर्मी महासभा का नाम अब हुआ भारतीय समता मूलक महासभा चुनार के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा के लिए सांसद अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन "छत्रपति शिवाजी महाराज का वो ऐतिहासिक पत्र जो औरंगजेब के कारिंदे गद्दार राजा जय सिंह के नाम था" डॉ. गया प्रसाद कटियार के स्मृति दिवस पर उन्नाव में कवि सम्मेलन आयोजित यूजीसी के समर्थन में अपना दल कमेरावादी का लखनऊ में प्रदर्शन 10 फरवरी को किसान पुत्र से अंतर्राष्ट्रीय युवा नेता तक डॉ. जितेंद्र सिंगरौल की प्रेरक यात्रा चुनार में 15 राज्यों से आए लोगों की मौजूदगी में अभाकुक्ष महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कर्मयोगी योद्धा थे आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरचंद पटेल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2026 “पहचान के साथ सम्मान" कार्यक्रम आयोजित विरह नहीं, राजनीतिक विश्वासघात की दास्तान है यह भारतीय कुर्मी महासभा का नाम अब हुआ भारतीय समता मूलक महासभा चुनार के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा के लिए सांसद अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन "छत्रपति शिवाजी महाराज का वो ऐतिहासिक पत्र जो औरंगजेब के कारिंदे गद्दार राजा जय सिंह के नाम था" डॉ. गया प्रसाद कटियार के स्मृति दिवस पर उन्नाव में कवि सम्मेलन आयोजित यूजीसी के समर्थन में अपना दल कमेरावादी का लखनऊ में प्रदर्शन 10 फरवरी को किसान पुत्र से अंतर्राष्ट्रीय युवा नेता तक डॉ. जितेंद्र सिंगरौल की प्रेरक यात्रा

सुचना

स्वदेश विकास ट्रस्ट : समाजसेवियों के सम्मान में राजदीप महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित

Patelon ki Baaten

Sun, Dec 7, 2025

डॉ. राजू पटेल, मिर्जापुर ( सच्ची बातें)। चुनार क्षेत्र के कैलहट स्थित राजदीप महाविद्यालय में रविवार को स्वदेश विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र एवं अतिविशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ किया।

1600 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाले स्वदेश विकास ट्रस्ट के बच्चों को जिला जज एवं जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला जज ने कहा कि जो माता पिता आज अनाथालय में रह रहे हैं तो क्यों न हम उनके हक की लड़ाई और उनके बच्चों को कानून की बेड़ियों में बांधें। जिससे अनाथालय में रहने वाले मां बाप को न्याय मिल सके। इसकी शुरुआत मिर्जापुर जनपद से कर पूरे देश में एक मिसाल बने।

उन्होंने ओलंपिक मेडल विजेता भारत की एक दिव्यांग बेटी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक डॉक्टर ने उस बेटी से कहा था कि आप कभी दौड़ नहीं सकतीं। वहीं बेटी मास्को ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीत कर देश का नाम रौशन किया।

उन्होंने दिव्यांग बेटी का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने सपना देखा कि मैं एक दिन दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली लड़की बनना चाहती हूं। मास्को ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही थी जहां एक दिव्यांग महिला ने सामान्य लोगों के साथ देश के लिए 3 मेडल जीते, यह है आपका जज़्बा। कहा कि जिले में न्यायिक आंदोलन चलाया जाएगा, गांवों के लोगों को भटकने से रोकना उन्हें न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने स्वदेश विकास ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा देना उनकी जरूरतों को पूरा करना आम बात है। लेकिन जो दूसरे बच्चों के लिए काम करे, वह हमेशा अनुकरणीय है और रहेगा। ऐसे कार्यक्रमों के साथ संकल्प लें कि किसी भी क्षेत्र में जो पिछड़े वर्ग के लोग हैं, उनके लिए अपनी पीड़ा समझ कर उनके प्रति समर्पित भाव के साथ काम करें। नकारात्मक विचार छोड़कर हमें इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर जीवन में कुछ करना चाहिए।

संस्था की सचिव दीपा सिंह व संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। राजदीप महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर राजबहादुर सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान सिविल जज सीडी गरिमा सिंह , विकास सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज सीडी पल्लवी सिंह, संजय भाई पटेल, राजेश भाई पटेल, डॉ. ऋतु सिंह, रामध्यान सिंह, रामदुलार पराया, निदेशक समाज कल्याण आरके पटेल सहित बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एसपीओ बृजेश सिंह ने किया।

एक नजर संस्था पर:

संस्था के द्वारा वर्तमान में 1600 में अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतरिक्त रोजगार, व्यवसाय संवर्धन, पौधरोपण, गंगा सफाई, स्वास्थ्य शिविर, जेल में बंदी साक्षरता, सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण, निःशुल्क विधिक सहायता केंद्र, कंबल एवं वस्त्र वितरण, नशा मुक्ति, प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे हैं। बालक बालिकाओं ने अपने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो अत्यंत ही मनमोहक एवं प्रशंसा के योग्य रहा। संस्था द्वारा आर्यभट्ट बाल ज्ञानकेन्द्र के प्रतिभाशाली उन बच्चों को भी पुरस्कृत क्रिया गया जिन्हें 20 से 40 तक पहाड़ा याद है।

विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए जिला जज ने किया सम्मानित

अत्यंत ही प्रतिष्ठित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले लोगो को संस्था द्वारा मिर्जापुर गौरव सम्मान से नवाजा गया। इनमें मुख्य रूप से समाज सेवी नागेश सिंह जमालपुर, संजय भाई पटेल (अहरौरा), अनिल सिंह ग्रीन गुरु, डॉ. मन्नू यादव (अन्तर्राष्ट्रीय बिरहा गायक), इंजीनियर बासुदेव सिंह (बीडी सिंह), श्रीपति सिंह (लोढ़वा), डॉ. रामआसरे सिंह, डॉ. राजन सिंह, अन्नदाता मंच के चौधरी रमेश सिंह, बगही की प्रधान रेशु सिंह, पत्रकार राजेश पटेल आदि को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

Tags :

mirzapur

chunar

swadesh vikas manch

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन