Sat 13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम 12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम

सुचना

साथी मिशन फाउंडेशन : ग्रामीण इलाके में बच्चों की सामान्यज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

Patelon ki Baaten

Mon, Dec 22, 2025

वाराणसी। साथी मिशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय रम‌ईपट्टी पर किया गया, जिसके मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह ज्वाइंट डायरेक्टर माध्यमिक वाराणसी, विशिष्ट अतिथि प्रवेश पटेल ब्लाक प्रमुख काशी विद्यापीठ, सुनील सोनकर, विद्या भारती,अर्चना पटेल जिला , इंद्रजीत पटेल श्रीपति सिंह, नीरज उत्तम एवं मुख्य वक्ता श्री गोपाल नाथ डीन रिसर्च बीएचयू रहे।

यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान - , दिव्यांशी पांडे, द्वितीय स्थान -आर्यन पटेल एवं तृतीय स्थान मौसमी पटेल ने हासिल किया। वही जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान मुस्कान सिंह, द्वितीय स्थान हर्ष एवं तृतीय स्थान पर सुहानी रहीं।

माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान - आदर्श कुमार वर्मा, द्वितीय स्थान प्रत्यूष केशरी एवं तृतीय स्थान -आंचल पटेल रहे।

प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को साईकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को स्टडी टेबल और चेयर एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चे को प्रेस तथा इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को सांत्वना पुरस्कार के रूप में शील्ड और मेडल दिया गया।

इस दौरान प्रो ओपी चौधरी, श्रीपति सिंह, डॉक्टर संतोष , डॉक्टर भूपेन्द्र कुमार वर्मा, डॉक्टर प्रवेश पटेल, आनंद, डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा, डॉक्टर सुजीत वर्मा, प्रवीण सिंह प्र. अ. , रामकेशव वर्मा, चंद्र बली पटेल, लालजी पटेल, नीरज उत्तम, उदय प्रताप सिंह, रविशंकर पटेल कन्हैया लाल राजभर नंदलाल पहलवान , प्रमोद कुमार, मनोज पटेल आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी.सुनील सिंह ने की। संचालन -मनोज कुमार वर्मा एवं धर्मेन्द्र पटेल ( शिक्षक व जिला संयोजक साथी मिशन वाराणसी) ने किया।

Tags :

varanasi

saathi mission foundation

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन